लाइव न्यूज़ :

आरएसएस से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच ने ईयू से ट्रिप्स छूट प्रस्ताव को समर्थन देने की अपील की

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने यूरोपीय संघ (ईयू) से बृहस्पतिवार को अपील की कि वह कोविड-19 से उपचार में सहायक चिकित्सकीय उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार से संबंधित पहलुओं (ट्रिप्स) के कुछ प्रावधानों में छूट देने के प्रस्ताव को ‘‘बिना शर्त समर्थन’’ दे।

स्वदेशी जागरण मंच ने भारत में ईयू के राजदूत यूगो अस्तुतो को लिखे एक पत्र में अनुरोध किया कि वह ट्रिप्स छूट प्रस्ताव पर पाठ-आधारित वार्ता को समर्थन दें।

एसजेएम ने पत्र में लिखा, ‘‘स्वदेशी जागरण मंच कोविड-19 के उपचार संबंधी चिकित्सकीय उत्पादों के लिए निश्चित बौद्धिक संपदा निलंबित करने के लिए ट्रिप्स छूट प्रस्ताव की पाठ-आधारित वार्ता को समर्थन देने की ईयू की अनिच्छा की ओर आपका ध्यान दिलाने के लिए यह पत्र लिख रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2020 में कोविड-19 संक्रमण के इलाज, उसकी रोकथाम के संदर्भ में प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों को ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों से छूट दिए जाने का एक प्रस्ताव सौंपा था।

ट्रिप्स समझौता जनवरी 1995 में लागू हुआ था। यह कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, अघोषित सूचना या व्यापार संबंधी गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर किया गया बहुपक्षीय समझौता है।

एसजेएम ने कहा कि छूट के प्रस्ताव पर वार्ता को समर्थन देने की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई की घोषणा के बाद कई देश इसके समर्थन में आगे आए, लेकिन ‘‘ईयू की घोषणा पाठ-आधारित वार्ता के समर्थन के बारे में स्पष्ट नहीं है’’।

उसने कहा कि पाठ-आधारित वार्ता बाधित करने की कोशिश एकजुटता की धारणा के खिलाफ है और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकार प्रतिज्ञा पत्र के अनुच्छेद 12 के तहत प्रदत्त स्वास्थ्य के अधिकार का उल्लंघन करती है।

एसजेएम ने कहा, ‘‘हम आपसे ट्रिप्स छूट प्रस्ताव को बिना शर्त समर्थन देने का अनुरोध करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब