लाइव न्यूज़ :

आरएसएस से संबद्ध राष्ट्रीय लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा के उम्मीदवार ने जीता डूटा अध्यक्ष पद का चुनाव

By भाषा | Updated: November 27, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष पद के लिए लगभग 24 साल बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से संबद्ध ‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा’ के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा’ के उम्मीदवार ए. के. भागी ने अपनी निकटम प्रतिद्वंद्वी आभा देव हबीब को 1,382 मतों से पराजित किया। हबीब ने वाम समर्थित लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा की ओर से डूटा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।

चुनाव शुक्रवार को हुआ और उसके नतीजे शनिवार को घोषित किये गए। इस पद के लिए हर दो साल पर चुनाव होते हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा (एनडीटीएफ) के प्रत्याशी भागी को 3,584 मत प्राप्त हुए और हबीब को 2,202 वोट मिले। कांग्रेस समर्थित ‘एकेडेमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलपमेन्ट’ के उम्मीदवार प्रेमचंद को जहां 832 मतों से संतोष करना पड़ा वहीं, नवनिर्मित ‘एडहॉक टीचर्स फ्रंट’ की शबाना आजमी को केवल 263 मत मिले।

डूटा के अध्यक्ष पद पर एनडीटीएफ ने पिछली बार 1997 में विजय हासिल की थी, जब श्रीराम ओबेरॉय उसके उम्मीदवार थे। इसके बाद से इस पद पर डीटीएफ या एएडी का कब्जा रहा। एनडीटीएफ के महासचिव वी एस नेगी के अनुसार, “हम पद पर नहीं थे, फिर भी शिक्षकों ने हमारे अच्छे काम को सराहा।”

उन्होंने कहा, “एनडीटीएफ ने शिक्षकों को पदोन्नति दिलाने में सहायता की और डूटा के पूर्व अध्यक्ष राजीब राय और डूटा की पूर्व कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हबीब को भी हमारे प्रयास के कारण पदोन्नति मिली थी।”

उन्होंने कहा, “हम सबके साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। हम तदर्थ आधार पर रखे गए शिक्षकों को नियमित करने और दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों के कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाना सुनिश्चित करेंगे।” इस चुनाव में कुल 9,446 मतदाता थे, जिनमें से 7,194 ने मतदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट