लाइव न्यूज़ :

आरएसपी केरल में यूडीएफ का हिस्सा बनी रहेगी: पार्टी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने सोमवार को कहा कि वह केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का ‘अभिन्न हिस्सा’ बनी रहेगी और इस गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए काम करेगी।

आरएसपी के प्रदेश सचिव ए एस अजीज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरण एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन के साथ बैठक के बाद बाद संवाददाताओं से यह बात कही।

हाल के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने के बाद के आरएसपी ने यूडीएफ नेताओं के सामने इस विषय पर चिंता प्रकट की थी और चूंकि, उसका समाधान नहीं किया गया तो पार्टी ने गठबंधन की बैठकों का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। इसी पृष्ठभूमि में सोमवार की बैठक हई।

बैठक के बाद अजीज ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी द्वारा उठाये गये सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और उन्हें आश्वासन दिया गया कि इस संबंध में उपयुक्त निर्णय लिये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आरएसपी द्वारा उठाये गये मुद्दों पर उपयुक्त फैसले किये जाएंगे, इसलिए उसे (उनकी पार्टी को) अब कोई समस्या नहीं है, तथा वह यूडीएफ का हिस्सा बनी रहेगी एवं उसे मजबूत करने के लिए काम करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे