लाइव न्यूज़ :

आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने तोमर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने संसद से पारित तीन नये कृषि कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव प्रदर्शनकारी किसानों को दिए जाने को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ पिछले कुछ हफ्तों के दौरान 11 चरणों की बातचीत की और तीनों कानूनों का क्रियान्वयन 18 महीनों के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव दिया था।

प्रेमचंद्रन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित नोटिस में कहा, ‘‘सरकार ने किसान संगठनों के समक्ष उन्हीं संशोधनों का प्रस्ताव रखा है जिनको सरकार की पहल पर सदन ने खारिज किया था। सदन की ओर से खारिज किए गए संशोधनों को लेकर सरकार का प्रस्ताव देना सदन की अवमानना है।’’

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रेमचंद्रन ने बुधवार सुबह लोकसभा सचिवालय को यह नोटिस सौंपा।

आरएसपी सांसद का कहना है कि कृषि से संबंधित विधेयकों के प्रावधानों की छानबीन संसद की स्थायी समिति या प्रवर समिति से कराने की विपक्ष की मांग पर सरकार ने विचार नहीं किया था।

प्रेमचंद्रन ने कहा कि जब उच्चतम न्यायालय की ओर से विचार किया गया तो सरकार ने कानूनों के प्रावधानों की छानबीन के लिए समिति गठित करने पर सहमति जताई थी।

उन्होंने कहा कि अदालत सिर्फ दो स्थितियों में दखल दे सकती है। पहली संसद से पारित कानून की संवैधानिक वैधता और दूसरी विधायिका के अधिकार की स्थिति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह