लाइव न्यूज़ :

946 करोड़ रूपये बैंक धोखाधड़ी : सीबीआई ने मुम्बई में एजीगो के प्रवर्तकों के खिलाफ तलाशी ली

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एजीगो वन ट्रैवल एंड टूर्स के खिलाफ यस बैंक में 946 करोड़ रूपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मुम्बई में आठ स्थानों की तलाशी ली । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार एजेंसी ने हाल ही में कंपनी के प्रवर्तकों एवं निदेशकों के परिसरों की तलाशी ली।

अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने ऋण की राशि की कथित हेराफेरी को लेकर कंपनी के प्रवर्तकों--अजय अजीत पीटर और उर्षिला केरकर तथा निदेशकों-- नीलू सिंह, अरूप सेन, मनीषा अमरापुरकर, पेसी पटेल और कार्तिक वेंकटरमण के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

इस कंपनी का गठन 2006 में किया था और वह भारत में टिकट बुकिंग, छुट्टी एवं होटल पैकेज एवं परिवहन सुविधाओं जैसी यात्रा सेवाएं दे रही थी ।

उसने 2017 में यस बैंक से 650 करोड़ रूपये ऋण लिया था जो अगले साल बढ़कर 1015 करोड़ रूपये हो गया।

बैंक ने पहले मुम्बई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करायी थी।

सीबीआई ने कहा, ‘‘ लेकिन उसे वापस ले लिया गया क्योंकि बैंक ने सीबीआई में शिकायत करने का निर्णय लिया है और उसकी वजह थी कि कॉक्स एंड किंग्स लिमिटेड की धोखाधड़ी के मामले में एसबीआई द्वारा सीबीआई में शिकायत दर्ज करायी जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल