लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के विकास के लिए के लिए 7,795 करोड़ रू का आवंटन, मेकेडाटू जलाशय का निर्माण होगा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ मार्च कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा 2021-22 के लिए पेश किये गये बजट में बेंगलुरु के समग्र विकास के लिए 7,795 करोड़ रूपये के आवंटन का प्रस्ताव किया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कावेरी नदी के ऊपर मेकेडाटू संतुलन जलाशय के निर्माण के लिए कदम उठाये जाएंगे जिसका लक्ष्य बेंगलुरु में पेयजल की आपूर्त एवं विद्युत उत्पादन है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बेंगलुरु दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होता शहर है। उसी के हिसाब से हमारी सरकार ने जरूरी बुनियादी ढांचा एवं उत्तम जीवन स्तर प्रदान करने को प्राथमिकता दी है।’’

उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि 2020 के लिए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी की गयी सुगमता सूची में बेंगलुरू पहले नंबर पर आया है।

वित्त विभाग का कामकाज संभालने वाले येदियुरप्पा ने कहा कि ‘एक्सपीरियंस बेंगलुरु सेंटर’ विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए 100 मीटर चौड़ी एवं 65 किलोमीटर लंबा बाहरी गोलाकार मार्ग बनाने का काम शुरू करने का प्रस्ताव है तथा उपनगरीय रेल परियोजनाा के लिए 850 करोड़ रूपये प्रस्तावित किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल