लाइव न्यूज़ :

असम में 2020 में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से 7.44 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जुलाई असम में 2020 में कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के रूप में 7.44 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई है।

कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पिछले साल जुर्माने की राशि 7,44,38,100 रुपये थी।

इसमें से सबसे अधिक 4.44 करोड़ रुपये मास्क न लगाने वालों से वसूल किए गए, जबकि 2.15 करोड़ रुपये का जुर्माना मोटरसाइकिल पर पीछे सवार लोगों से वसूला गया।

राज्य सरकार ने मास्क नहीं लगाने और मोटरसाइकिल के पीछे सवार होने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया था। दूसरी बार उल्लंघन करने वालों के लिए यह राशि 1,000 रुपये थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'वाहनों पर कर' श्रेणी के तहत पूरी राशि कोषागार में जमा करा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos