लाइव न्यूज़ :

कारोबारी हिरन की हत्या के लिए 45 लाख रुपये का हुआ था भुगतान : एनआईए

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:49 IST

Open in App

मुंबई, तीन अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को एक विशेष अदालत को बताया कि ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के लिए एक आरोपी द्वारा 45 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने ‘एंटीलिया’ के पास एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने और मनसुख हिरन हत्या मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 30 दिन की मोहलत देने का अनुरोध करते हुए यह कहा।

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास 25 फरवरी को एक वाहन बरामद किया गया था। इस वाहन में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। एनआईए ने मंगलवार को अदालत को बताया कि उसकी जांच से पता चला है कि हिरन की हत्या के लिए एक आरोपी ने 45 लाख रुपये का भुगतान किया था और यह पता लगाने की जरूरत है कि इस आरोपी को किसने रकम दी थी।

एजेंसी ने अदालत को यह भी बताया कि 150 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि दिल्ली में एक टीम भी जांच के तहत बयान दर्ज कर रही है। अदालत बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की जमानत याचिका पर भी आगे दलीलें सुनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू