लाइव न्यूज़ :

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार अधिकारी के घर से 3.4 करोड़ रुपये बरामद

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:41 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने मंगलवार को मुंबई की आरे दुग्ध आवासीय कॉलोनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के आवास से 3.4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे एक दिन पहले सीईओ नाथू विट्ठल राठौड़ और एक सुरक्षा गार्ड को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि राठौड़ के आवास से 3,46,10,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

तलाशी से एक दिन पहले राठौड़ को 50 हजार रुपये रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

एसीबी ने राठौड़ (42) और कॉलोनी के एक सुरक्षा गार्ड अरविंद तिवारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद सोमवार को जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार किया।

एसीबी की ओर से बताया गया था कि शिकायतकर्ता ने गोरेगांव स्थित कॉलोनी में अपने घर की मरम्मत करने की इजाजत मांगने के लिए राठौड़ से संपर्क किया था।

एजेंसी के अनुसार राठौड़ ने शिकायतकर्ता को तिवारी से मिलने को कहा जिसने मरम्मत की अनुमति देने के बदले 50 हजार रू रिश्वत की मांग की।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया जिसने जाल बिछाकर तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जबकि राठौड़ को बाद में गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर