लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों के लिये तैयार राज्यों और पुडुचेरी में 331 करोड़ रुपये जब्त किये गए: चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने खर्च निगरानी प्रक्रिया के तहत उन चार राज्यों और पुडुचेरी में अब तक 331 करोड़ रुपये जब्त किये हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

आयोग ने कहा कि साल 2016 में इन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में हुए चुनाव के दौरान जब्त की गई कुल धनराशि से अधिक धनराशि इस बार जब्त की जा चुकी है।

आयोग ने एक बयान में कहा, ''महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अभी चुनाव शुरू तक नहीं हुए हैं और रिकॉर्ड धनराशि जब्त की जा चुकी है।''

बयान में कहा गया है कि सबसे अधिक 127.64 करोड़ रुपये की धनराशि तमिलनाडु से जब्त की गई है जबकि पश्चिम बंगाल से 112.59 करोड़ रुपये जब्त किये जा चुके हैं।

बयान के अनुसार आयोग ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल तथा केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कालेधन पर प्रभावी निगरानी के लिये 295 पर्यवेक्षकों को तैनात कर रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर