लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की महिला के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 01:18 IST

Open in App

रायबरेली, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश की एक महिला से कथित तौर पर एक व्यक्ति ने 32 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती की थी और खुद को ब्रिटेन का निवासी बताया था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य के रायबरेली की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि जब उसे पता चला कि ब्रिटेन से उसके लिए 45 लाख रुपये के मूल्य का ''उपहार'' और कुछ ''विदेशी मुद्रा'' दिल्ली भेजी गई है तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए उसे एक शुल्क का भुगतान करना होगा, तो वह झांसे में आ गई।

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''अपराधियों का पता लगाने और पीड़िता से ऑनलाइन ठगी गई रकम को वापस लाने के प्रयास जारी हैं।''

अधिकारियों के अनुसार, महिला सितंबर में इंस्टाग्राम पर उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी। व्यक्ति ने खुद को ब्रिटेन का निवासी ''हैरी'' बताया था। सोशल मीडिया पर नियमित बातचीत शुरू करते हुए दोनों ने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया।

अधिकारी ने कहा, ''हाल ही में, उसे व्हाट्सएप पर एक महिला की कॉल आई, जिसने उसे सूचित किया कि उसके लिए एक उपहार बॉक्स और 45 लाख रुपये के मूल्य की ब्रिटिश मुद्रा दिल्ली आ गई है। इसे लेने के लिए, उसे एक प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना होगा।''

अधिकारी ने कहा, ''उसे ऑनलाइन और कई किस्तों में भुगतान करने के लिए कहा गया था। आखिरकार, उसने लगभग 32 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए, जिसके बाद दूसरी तरफ से कोई संचार नहीं हुआ।''

इसके बाद महिला ब्रिटेन से उसके लिए भेजे गए '''उपहार'' के बारे में पूछताछ करने के लिए दिल्ली पहुंची, लेकिन पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। वह रायबरेली लौटी और मंगलवार को जिला पुलिस प्रमुख से संपर्क किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए