लाइव न्यूज़ :

कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:54 IST

Open in App

पूर्णिया, 14 जून बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाने के पॉलिटेक्निक चौक के निकट स्थित एक कोरियर कंपनी के दफ्तर से रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने करीब 30 लाख रुपए लूट लिए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पांडे ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है ।

मरंगा थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान के जरिए जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पूछताछ के क्रम में उक्त कोरियर कंपनी के कर्मचारी विकास कुमार वर्मा ने पांडे को बताया कि अपराधी सात की संख्या में थे और सभी के हाथ में पिस्तौल और देसी कट्टा था। सभी अपराधी मास्क लगाने के साथ हेलमेट भी पहने हुए थे।

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना महामारी के मद्देनजर आठ जून तक लॉकडाउन था और नौ जून से शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी है ।

बिहार में नौ जून से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4 बजे अपराह्न तक खुलने के सरकारी आदेश के विरूद्ध कोरियर कंपनी का यह कार्यालय रविवार की रात्रि 10 बजे तक खुला हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह