लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक मुख्तार के बेटों के नाम दर्ज 24 करोड़ रुपये की जमीन हुई कुर्क

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:00 IST

Open in App

मऊ (उत्तर प्रदेश), नौ जून मऊ जिला प्रशासन ने जेल में बंद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों के नाम दर्ज 24 करोड़ रुपये की संपत्ति बुधवार को कुर्क कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग पर कार्रवाई के तहत अंसारी के बेटों अब्बास और उम्र के नाम दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दसई पोखरा स्थित 8880 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली 24 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली गई। इस सरकारी जमीन को मुख्तार अंसारी ने अभिलेखों में हेराफेरी करा कर अपने बेटों के नाम दर्ज करा लिया था।

प्रशासन ने बताया कि जिला प्रशासन ने अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन के मुताबिक भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड तथा कई अन्य मामलों में इस वक्त जेल में बंद मऊ सीट से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार तथा गिरोह से जुड़े लोगों की अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां