लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक मुख्तार के बेटों के नाम दर्ज 24 करोड़ रुपये की जमीन हुई कुर्क

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:02 IST

Open in App

मऊ (उत्तर प्रदेश), नौ जून मऊ जिला प्रशासन ने जेल में बंद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों के नाम दर्ज 24 करोड़ रुपये की संपत्ति बुधवार को कुर्क कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग पर कार्रवाई के तहत अंसारी के बेटों अब्बास और उमर के नाम दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दसई पोखरा स्थित 8880 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली 24 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली गई। इस सरकारी जमीन को मुख्तार अंसारी ने अभिलेखों में हेराफेरी करा कर अपने बेटों के नाम दर्ज करा लिया था।

प्रशासन ने बताया कि जिला प्रशासन ने अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन के मुताबिक भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड तथा कई अन्य मामलों में इस वक्त जेल में बंद मऊ सीट से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार तथा गिरोह से जुड़े लोगों की अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह