लाइव न्यूज़ :

गल्ला व्यवसायी के कैशियर से दिनदहाड़े 22 लाख रुपये की लूट

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:50 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 11 नवंबर अलीगढ़ जिले के महुआ खेड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बेखौफ बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी के कैशियर से दिनदहाड़े 22 लाख रुपए लूट लिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र की भीड़-भाड़ वाली धनीपुर गल्ला मंडी में मोटरसाइकिल सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी के कैशियर से 22 लाख रुपए लूट लिए।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब कैशियर बैंक से रुपए निकालकर बाहर आ रहा था।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी समेत तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे। इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह