लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए पीएम-केयर कोष से 201.58 करोड़ रुपये आवंटित

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) से देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में 162 पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट्स (ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए संयंत्रों) की स्थापना के लिए मंगलवार को 201.58 करोड़ रुपये आवंटित किए।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

आवंटित किए गए 201.58 करोड़ रुपये में से 137.33 करोड़ रुपये संयंत्रों की आपूर्ति और उनकी स्थापना के साथ-साथ केंद्रीय चिकित्सा आपूर्ति स्टोर (सीएमएसएस) के प्रबंधन शुल्क जबकि लगभग 64.25 करोड़ रुपये व्यापक वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध (सीएएमसी) के लिए दिए गए हैं।

बयान में कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वायत्त निकाय सीएमएसएस इन संयंत्रों की खरीदी करेगी।

कुल 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इन 162 संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। जिन सरकारी अस्पतालों में इन संयंत्रों को लगाया जाएगा उनकी पहचान राज्यों के साथ सलाह-मश्विरे के बाद कर ली गई है।

इन संयंत्रों की पहले तीन सालों की वारंटी रहेगी।

बयान में कहा गया कि इससे देश में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ऑक्सीजन का उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

ज्ञात हो कि 27 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी जैसी किसी भी तरह की आपातकालीन या संकट की स्थिति से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ एक समर्पित राष्ट्रीय निधि की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और उससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ‘आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)’ के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह