लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी परियोजना के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये: आरके सिंह

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:37 IST

Open in App

देहरादून, आठ फरवरी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले के रेंणी क्षेत्र में आई विकराल बाढ़ में क्षतिग्रस्त एनटीपीसी की परियोजना में काम करने वाले मृतकों के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि इस आपदा में 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है जबकि एनटीपीसी की 480 मेगावाट तपोवन-विष्णुगाड परियोजना को भी काफी क्षति पंहुची है।

उन्होंने कहा कि नुकसान के कारणों का पता लगाने के लिए इसरो की तस्वीरों के आधार पर एनटीपीसी, टीएचडीसी और एसजेवीएनएल के पदाधिकारियों की एक टीम मौके का निरीक्षण करेगी।

इसके अलावा, सिंह ने कहा कि पर्वतीय राज्यों में सतर्कता प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगाी ताकि हिमस्खलन आदि घटनाओं की पूर्व में जानकारी मिल सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मृतक आश्रितों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी जबकि एनटीपीसी को भी मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देने को कहा गया है ताकि उनके परिवार आपदा से उबर सकें।

इससे पहले, तपोवन में परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद सिंह ने कहा कि आपदा से तपोवन-विष्णुगाड परियोजना को लगभग 1500 करोड़ रू का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले इस परियोजना के पूरे होने की समय सीमा वर्ष 2028 तय की गई थी लेकिन अब यह कब होगा यह आंकलन करने के बाद ही तय हो पायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद