लाइव न्यूज़ :

केरल के राजस्व घाटे को कम करने के लिए 19,000 करोड़ रुपये अलग रखे गए: नड्डा

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:02 IST

Open in App

त्रिशूर, चार फरवरी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और राज्य के राजस्व घाटे को कम करने के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक अलग रखे गए हैं।

शाम को यहां थेक्किन्कडु मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, “प्रधानमंत्री ने केरल पर विशेष ध्यान दिया है और राज्य के राजस्व घाटे को कम करने के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अलग रखी गई है।”

सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और विपक्षी दलों के गठबंधन यूडीएफ की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बेलगाम भ्रष्टाचार जारी है।

एलडीएफ सरकार पर नड्डा ने कहा, “यह निकम्मी सरकार है।”

उन्होंने केंद्र की ओर से राज्य के लिए मंजूर की गई विभिन्न परियोजनाएं गिनायीं और कहा कि केरल में महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए।

नड्डा, केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू