कार में छिपाकर बनारस से मुंबई ले जाया जा रही 1.74 करोड़ रुपये नकदी बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:56 IST2021-02-01T21:56:21+5:302021-02-01T21:56:21+5:30

Rs 1.74 crore cash recovered from Banaras being transported to Mumbai by hiding in a car, three people arrested | कार में छिपाकर बनारस से मुंबई ले जाया जा रही 1.74 करोड़ रुपये नकदी बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

कार में छिपाकर बनारस से मुंबई ले जाया जा रही 1.74 करोड़ रुपये नकदी बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

सिवनी (मप्र), एक फरवरी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की कुरई थाना पुलिस ने कार के बोनट और सीट के नीचे छिपाकर बनारस से मुंबई ले जायी जा रही 1.74 करोड़ रुपये नकद रकम बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है।

सिवनी के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुनील वर्मा (35), ग्यास बाबू (42) और हरिओम यादव (38) के रूप में की गई है। ये तीनों उत्तरप्रदेश के मूल निवासी है और वर्षों से मुंबई (महाराष्ट्र) में रहकर ड्राइवर का काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक सोना व्यापारी के निर्देश पर वे बनारस से इतनी बड़ी रकम लेकर मुंबई जा रहे थे। आरोपियों के अनुसार व्यापारी का बनारस और मुंबई दोनों जगह कार्यालय है। मुंबई से सोना बनारस भेजा जाता था और बनारस से सोने के बदले नकदी मुंबई भेजी जाती है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि नकदी किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि रविवार की शाम सिवनी से नागपुर राजमार्ग पर इंजन गरम होने से संभवत: शार्ट सर्किट के कारण चलती कार में आग लग गई। बम्हनी गांव के पास आग बुझाने जैसे ही तीनों ने बोनट खोलकर नोटों के बंडल बाहर निकाले, तो 500-500 के अधजले के नोट तेज हवा के साथ सड़क पर बिखर गए।

प्रतीक ने बताया कि पकड़े जाने से डर से तीनों अधजले नोटों को मौके पर छोड़कर नागपुर होते हुए मुंबई भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर कुरई के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि कार से 1.74 करोड़ रुपये नकद नोट सही अवस्था में मिले हैं, जबकि 1.87 लाख रुपये के नोट अधजली हालत में मिले हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rs 1.74 crore cash recovered from Banaras being transported to Mumbai by hiding in a car, three people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे