लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राजौरी में मादक पदार्थ के तस्कर के परिजन के पास से 1.64 करोड़ रुपये जब्त

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:45 IST

Open in App

जम्मू, सात सितंबर जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बरामद की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजौरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शीमा नबी कस्बा ने बताया कि सरयाह गांव में स्थानीय निवासी मंजूर अहमद के दो थैलों से रकम बरामद की गयी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बरामदगी के संबंध में थाना नौशेरा में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच के लिए अहमद को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।’’

एसएसपी ने बताया कि विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो थैलों में रखे गए 1.64 करोड़ रुपये की रकम को जब्त कर लिया गया। अहमद मादक पदार्थ का तस्कर सिकंदर का रिश्तेदार है, जिसे हाल में पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब के नंगल से गिरफ्तार किया था।

पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने चार सितंबर को नौशेरा सेक्टर के गांव सरयाह से सिकंदर के घर से 29.5 लाख रुपये बरामद किए थे। एसएसपी ने बताया कि मामले में जांच के दौरान और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos