लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कर्मचारियों के स्थगित वेतन के लिए 1600 करोड़ रुपये जारी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:29 IST

Open in App

जयपुर, 26 फरवरी राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के मार्च-2020 के आंशिक रूप से स्थगित वेतन के भुगतान के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पेश 2020-21 के बजट में सरकारी कर्मचारियों के मार्च 2020 के आंशिक रूप से स्थगित वेतन को जारी करने की घोषणा की थी।

आधिकारिक बयान के अनुसार बजट घोषणा के अनुसरण में वित्त शासन सचिव(बजट) डॉ. पृथ्वी ने शुक्रवार को राजकीय सेवा के कर्मचारियों के मार्च-2020 के आंशिक रूप से आस्थगित वेतन का भुगतान जारी करने के आदेश जारी किये।

डॉ. पृथ्वी ने बताया कि सेवानिवृत कार्मिकों के मार्च-2020 के आंशिक आस्थगित वेतन के भुगतान के आदेश दिसम्बर-2020 में ही जारी किए जा चुके हैं तथा शेष रहे सेवारत कर्मचारियों के आंशिक आस्थगित वेतन के भुगतान के आदेश जारी किये गये हैं।

आस्थगित वेतन के भुगतान के लिए 1600 करोड़ रुपये का आर्थिक भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी से पैदा हुए संकट के कारण राज्य सरकार ने कुछ कर्मचारियों का आंशिक वेतन (डिफर) स्थगित करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां