लाइव न्यूज़ :

बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए 159 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:23 IST

Open in App

लखनऊ, 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद के लिए 159 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है।

सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ /अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसानों की पूरी तरह मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बृहस्‍पतिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में कृषि निवेश अनुदान के अन्तर्गत राहत सहायता प्रदान किए जाने की समीक्षा की।

बयान के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि बाढ़/अतिवृष्टि से जनपद आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, औरैया, अम्बेडकरनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, चन्दौली, चित्रकूट, जालौन, झांसी, देवरिया, पीलीभीत, बलरामपुर, बलिया, बस्ती, बांदा, बहराइच, बाराबंकी, बिजनौर, मऊ, महराजगंज, महोबा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, ललितपुर, वाराणसी, श्रावस्ती, सन्तकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सुल्तानपुर, हमीरपुर, भदोही तथा कौशाम्बी के 4,77,581 प्रभावित किसानों के लिए 159 करोड़ 29 लाख 06 हजार रुपये की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की गयी है।

बाढ़/अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कृषि निवेश अनुदान वितरित किया जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री ने सम्बन्धित लाभार्थी कृषकों के बैंक खातों में राहत राशि पूरी पारदर्शिता के साथ अविलम्ब प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा