लाइव न्यूज़ :

गन्ना किसानों को 1.44 लाख करोड़ रुपये भुगतान हुआ : महेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:41 IST

Open in App

प्रयागराज, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह ने रविवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के अब तक के कार्यकाल में गन्ना किसानों को 1.44 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है जबकि 2007-2017 तक 95,000 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था।

प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भी 119 चीनी मिलें चलाई गईं और सभी किसानों के गन्ने की पूरी खपत होने तक पेराई चालू रही। इस दौरान, बंद बड़ी चार चीनी मिलों को चलाने का काम किया गया।

मंत्री ने कहा कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 46 साल से अपूर्ण परियोजना- बाण सागर परियोजना को पूरा कर उसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा किया गया और इसी तरह, सरयू परियोजना को भी इन साढ़े चार सालों में पूरा किया गया जिसका उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

महेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से अभी तक सरकार ने 10 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित की है और इसी वर्ष इसे 25 लाख हेक्टेयर पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्र की योजनाओं को लागू करने के मामले में मंत्री ने कहा कि सभी 44 योजनाओं को लागू करने के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक स्थान पर है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश 25वें, 26वें या 27वें स्थान पर रहता था।

उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार ने गरीबों का घर बनाने की चिंता की, और पूरे उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 42 लाख से अधिक आवासों का निर्माण कराया गया है, वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 1,08,495 आवासों का निर्माण हुआ।

रोजगार के बारे में उन्होंने बताया कि इन साढ़े चार सालों में प्रदेश सरकार ने 4.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई, जबकि 3.50 लाख युवाओं को संविदा पर नौकरियों पर रखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं