लाइव न्यूज़ :

‘लुटियन दिल्ली’ में बसे छह सामाजिक संगठनों को आवंटित कार्यालयों का 1.4 करोड़ रुपये किराया बकाया’

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त राजधानी दिल्ली के लुटियन जोन स्थित बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन, फखरुद्दीन अली स्मारक समिति, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनुसंधान फाउंडेशन और लाल बहादुर शास्त्री स्मारक सहित छह सामाजिक संगठनों को आवंटित कार्यालयों का 30 जून तक 1.4 करोड़ रुपये किराया बकाया है।

यह जानकारी बुधवार को राज्यसभा में दी गई।

सरकार के मुताबिक दो अन्य संगठन जिनके कार्यालयों का किराया बकाया है उनमें इंडियन वीमेन प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी) और महिला दक्षता समिति शामिल हैं।

उच्च सदन में एक सवाल के लिखित जवाब में आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में नौ गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), न्यासों, स्मारकों और सामाजिक संगठनों को कार्यालय के लिए स्थान आवंटित किए गए हैं। जिन इलाकों में यह कार्यालय स्थित हैं उन्हें ‘‘लुटियन जोन’’ यानी लुटियंस की दिल्ली भी कहा जाता है।

इन नौ संगठनों में विदेशी पत्रकार क्लब, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट और बहुजन प्रेरणा ट्रस्ट भी शामिल हैं। हालांकि इन तीनों का कोई किराया फिलहाल बकाया नहीं है।

पुरी ने कहा कि किराये के भुगतान की संपदा निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से नियमित रूप से निगरानी की जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘30 जून 2021 तक इन संगठनों से उनके आवंटन की तारीख से कुल 3,79,45,957 रुपये की राशि प्राप्त की गई है। उन संगठनों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके किराये अभी देय हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस साल 30 जून तक महिला दक्षता समिति का 64.76 लाख जबकि इंडियन वीमेन प्रेस कोर का 30.30 लाख रुपया बकाया है।

इसी प्रकार फखरुद्दीन अली स्मारक समिति का 32.80 लाख और श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनुसंधान फाउंडेशन का 11.06 लाख रू बकाया है।

बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन का 1.5 लाख और लाल बहादुर शास्त्री स्मारक का 18,440 रुपया बकाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित