लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड से जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को 138 करोड़ रुपये की सहायता राशि

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:04 IST

Open in App

नागपुर, 29 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले राज्य के पुलिस अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के परिवारों के लिए 138 करोड़ रुपये से अधिक राशि की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दायर की गयी एक याचिका के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी है।

नागपुर के रहने वाले संजय थुल नामक एक व्यक्ति ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत पुलिस बल में कोरोना वायरस से हुई मौतों की कुल संख्या और मृतकों के परिवारों को सरकार द्वारा प्रदान की गई सहायता के बारे में विवरण मांगा था। सरकार की ओर से मुहैया कराई गयी जानकारी के अनुसार इस साल 14 सितंबर तक कोविड-19 ड्यूटी के दौरान मुंबई को छोड़कर शेष महाराष्ट्र में पुलिस अधिकारी/स्टाफ सदस्य जबकि मुंबई में 123 पुलिस कर्मियों की मौत हुई।

आरटीआई के तहत उपलब्ध कराई गयी जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे 277 राज्य पुलिस अधिकारियों के परिवारों के लिए 138.50 करोड़ रुपये और मुंबई पुलिस के 106 अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के लिए 53 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए