राजस्थान में एफपीओ को मजबूत बनाने के लिए 137 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:56 IST2021-12-25T21:56:02+5:302021-12-25T21:56:02+5:30

Rs 137 crore action plan approved to strengthen FPOs in Rajasthan | राजस्थान में एफपीओ को मजबूत बनाने के लिए 137 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर

राजस्थान में एफपीओ को मजबूत बनाने के लिए 137 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर

जयपुर, 25 दिसंबर राजस्थान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना’ के तहत 120 कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के सुदृढ़ीकरण के लिए 137.75 करोड़ रुपए की तीन वर्षीय कार्ययोजना को मंजूरी दी है।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इससे एफपीओ का सुदृढ़ीकरण होगा और करीब 96 हजार प्रगतिशील कृषक लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने कृषकों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा समग्र विकास सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से वर्ष 2021-22 के बजट में ‘मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना’ के माध्यम से 120 एफपीओ के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की थी। इस योजना के तहत कृषि उत्पादों की क्लीनिंग, ग्राइंडिंग और प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित की जाएंगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।

एफपीओ के गठन व सुदृढ़ीकरण में ग्राम सेवा सहकारी समितियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। कार्ययोजना में न्यूनतम 70 प्रतिशत ग्राम सेवा सहकारी समितियों को एफपीओ के रूप में शामिल किया जाना प्रस्तावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rs 137 crore action plan approved to strengthen FPOs in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे