लाइव न्यूज़ :

मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 1,175 करोड़ रुपए का प्रावधान

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:26 IST

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए सोमवार को राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट में विभिन्न मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए कुल 1,175 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बजट में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 597 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। कानपुर मेट्रो के प्राथमिक सेक्शन आईआईटी कानपुर से मोतीझील के बीच ट्रायल रन की शुरुआत आगामी 31 जुलाई को करने तथा इसका वाणिज्यिक संचालन 30 नवंबर तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए इस बजट में 478 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इस परियोजना के पहले चरण के तहत ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच ट्रायल रन आगामी 31 जुलाई को शुरू करने और इसका वाणिज्यिक संचालन 30 नवंबर से करने का लक्ष्य तय किया गया है।

बजट में वाराणसी गोरखपुर तथा अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

सरकार ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण के लिए भी 1,326 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारत अधिक खबरें

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची