लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों के दौरान 1000 करोड़ रुपये की नकदी, शराब और दूसरी वस्तुएं जब्त: चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों और कुछ सीटों पर उप चुनावों के दौरान 1000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब और दूसरी चीजें बरामद की गईं जिनका इस्तेमाल मतदाताओं को लालच देने के लिए होना था।

यह राशि 2016 में हुए चुनावों के दौरान की गई जब्ती की तुलना में चार गुना से अधिक है।

आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु में सबसे अधिक 446.28 करोड़ रुपये जब्त किए गए। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 300.11 करोड़ रुपये जब्त किए गए। तमिलनाडु में मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि पश्चिम बंगाल में अभी चार चरणों का मतदान शेष है।

आगे के चरणों के मतदान के संपन्न होने के बाद आयोग की रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा।

असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान संपन्न हो चुका है।

आयोग ने कहा कि उसने चुनाव में खर्च की निगरानी के लिए कुल 326 पर्यवेक्षक तैनात किए थे तथा 259 विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्रों की श्रेणी में रखा गया था।

कानून के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के मकसद से नकद और उपहार देने की मनाही है और ऐसे खर्च को ‘रिश्वत’ की श्रेणी में गिना जाता है। ऐसी स्थिति में जन प्रतिनिधित्व कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 171बी के तहत अपराध का मामला बनता है।

आयोग ने कहा कि आगे के चरणों के चुनाव के दौरान भी धनबल के उपयोग की समस्या के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे