लाइव न्यूज़ :

नैतिक कदाचार मामले में आरपीएस अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:12 IST

Open in App

जयपुर, 10 सितंबर राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के अधिकारी व अजमेर के ब्यावर में क्षेत्राधिकारी (सीओ)के पद पर आसीन रहे हीरालाल सैनी को नैतिक कदाचार के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी विशेष कार्यबल (एसओजी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि सैनी को शुक्रवार को उदयपुर के एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ नैतिक कदाचार की शिकायत मिलने के बाद आरोपों की जांच करवाई गई। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर अधिकारी व महिला कांस्टेबल को आठ सितंबर को निलंबित कर दिया गया था। राज्य के गृह विभाग ने इस मामले की जांच एसओजी को सौंपी थी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधिकारी व महिला कांस्टेबल का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में महिला का छह साल का बेटा भी नजर आ रहा है। इस मामले में एसओजी की चाइल्ड पोर्नोग्राफी इकाई ने शुक्रवार को अधिकारी को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल