लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव को पांच चरण में कराये जाने पर उठाये सवाल, कहा- ये दुर्भाग्यपूर्ण

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2019 17:57 IST

कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी पश्चिम बंगाल में 7 चरण में वोटिंग को लेकर सवाल उठाये थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा- हमारी मांग झारखंड चुनाव को एक चरण में कराने की थीपांच चरण में झारखंड चुनाव को कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, लोकसभा चुनाव के दौरान भी चरणों को लेकर सवाल उठे थे

कांग्रेस के झारखंड विधानसभा चुनाव को इस बार भी पांच चरण में कराये जाने को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। झारखंडकांग्रेस के इंचार्ज आरपीएन सिंह ने वे राज्य में चुनाव की घोषणाओं का स्वागत करते हैं लेकिन इसे पांच चरण में कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आरपीएन सिंह ने कहा, 'हम राज्य में चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हैं लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसे पांच चरण में कराया जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि झारखंड में चुनाव एक चरण में कराये जाए।' 

कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी पश्चिम बंगाल में 7 चरण में वोटिंग को लेकर सवाल उठाये थे। बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने कहा कि 2014 की तरह इस साल भी राज्य में पांच चरण में चुनाव कराये जाएंगे।

झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 13 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले डाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को होगा। तीसरे चरण की वोटिंग 12 दिसंबर को और चौथे चरण के लिए वोटिंग 16 दिसंबर को है। पांचवें चरण के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 17 सीटों, चौथे चरण में 15 सीटों और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा। 

चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं। इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड का चुनाव भी कराया जाएगा लेकिन आयोग ने तब केवल दो ही राज्यों में चुनाव की घोषणा की।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया