लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 10-12 सीटों पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है आरपीआई: अठावले

By भाषा | Updated: September 16, 2021 00:03 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 15 सितंबर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम, दलित तथा पिछड़े वर्गों के दबदबे वाली 10-12 सीटों पर भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ सकती है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बातचीत की जा रही है।

आरपीआई केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक घटक है और अठावले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री हैं।

अठावले ने बताया कि उनकी पार्टी आगामी 26 सितंबर को सहारनपुर में 'बहुजन कल्याण यात्रा' के जरिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी अपने अभियान की शुरुआत करेगी जिसका समापन 18 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में एक विशाल रैली के तौर पर होगा।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि न तो भाजपा और न ही प्रधानमंत्री मोदी मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हैं और वे 'सबका साथ सबका विकास' की भावना पर विश्वास करते हैं।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वे किसान समुदाय से नहीं आते हैं तथा सच्चाई यह है कि देश के 80% किसान अब भी मोदी और भाजपा के साथ हैं।

अठावले ने अंतरजातीय विवाह की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक समरसता लाने के लिए यह एक प्रभावशाली रास्ता है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में देश में सवा लाख अंतरजातीय विवाह संपन्न कराए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर