लाइव न्यूज़ :

आरपीआई 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ सकती है : आठवले

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:26 IST

Open in App

भोपाल, 20 अक्टूबर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले डेढ़ साल में मध्य प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाएगी और ऐसा होने पर वह 2023 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ सकती है।

सवाल के जवाब में आठवले ने कहा कि मध्य प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का विस्तार किया जा रहा है और इसके लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में अभी तक हमारा जनाधार नहीं था। अब हम अपना जनाधार बढ़ाएंगे।’’

आठवले ने कहा, ‘‘अगर एक-डेढ़ साल में पार्टी मजबूत होती है तो मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बारे में बात करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी केन्द्र में भाजपा के साथ है और भाजपा हमें मध्य प्रदेश में जरूर साथ लेकर चलेगी।’’

उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केन्द्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार में किसानों, दलितों एवं आदिवासियों के लिए अच्छे काम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी की मांग है कि दलितों एवं आदिवासियों के लिए पदोन्नति में भी आरक्षण होना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष इस विषय को रखूंगा और केन्द्र में भी यह विषय रखने वाला हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है