लाइव न्यूज़ :

गोदावरी नदी में डूबने के 38 दिनों बाद ‘रॉयल वशिष्ठ’ नौका बरामद, घटना में हुई थी 51 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 22, 2019 20:55 IST

नौका पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली है। बचाव दलों को नाव में कथित तौर पर कुछ शव मिले जो बेहद खराब हालत में थे। हालांकि, नाव के अंदर मिले शवों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशव का पता लगाने के लिए उसमें से निकलने वाली बदबू के कारण कोई भी नाव के पास नहीं जा सका।पिछले कई दिनों में 39 लोगों के शव बरामद किये गए हैं।

आंध्र प्रदेश में पिछले महीने गोदावरी नदी में डूबने के 38 दिनों बाद मंगलवार को आखिरकार ‘रॉयल वशिष्ठ’ नौका को नदी से बरामद कर लिया गया।

नौका डूबने की उस घटना में 51 लोगों की मौत हो गई थी। नौका पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली है। बचाव दलों को नाव में कथित तौर पर कुछ शव मिले जो बेहद खराब हालत में थे। हालांकि, नाव के अंदर मिले शवों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शव का पता लगाने के लिए उसमें से निकलने वाली बदबू के कारण कोई भी नाव के पास नहीं जा सका। गौरतलब है कि 15 सितंबर को लगभग 77 पर्यटकों को ले कर रॉयल वशिष्ठ नामक नौका पर्यटन स्थल पापीकोंडालु जा रही थी, जिस दौरान नौका नदी में डूब गई थी। 26 यात्रियों को बचा लिया गया था क्योंकि वे जीवन रक्षक जैकेट पहने हुए थे। पिछले कई दिनों में 39 लोगों के शव बरामद किये गए हैं।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं