किसानों की ट्रैक्टर यात्रा को देखते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल पर मार्ग परिवर्तन

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:14 IST2021-01-06T22:14:56+5:302021-01-06T22:14:56+5:30

Route to Eastern Peripheral in view of tractor journey of farmers | किसानों की ट्रैक्टर यात्रा को देखते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल पर मार्ग परिवर्तन

किसानों की ट्रैक्टर यात्रा को देखते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल पर मार्ग परिवर्तन

नोएडा, छह जनवरी संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में गाजीपुर बॉर्डर से पलवल तक किसानों द्वारा बृहस्पतिवार को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर यात्रा को देखते हुए आम यात्रियों के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल पर मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रवक्ता ने दी।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जाएगी। ट्रैक्टर यात्रा इस्टर्न पेरीफेरल रोड पर गाजियाबाद के दुहाई, डासना व गौतमबुद्ध नगर के बील अकबरपुर, सिरसा होते हुए पलवल जाएगी और फिर वहां से वापस आएगी।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के बील अकबरपुर और सिरसा कट से पलवल की तरफ जाने वाले वाहन दोपहर 12 बजे से दिन के अपराह्न तीन बजे तक पेरीफेरल रोड पर नहीं जा पाएंगे। इनको डाइवर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि इसी प्रकार सिरसा कट और बील अकबरपुर से सोनीपत की तरफ जाने वाले वाहन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर नहीं जा पाएंगे। उन्हें डाइवर्ट किया जाएगा। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रवक्ता अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह और अपर पुलिस आयुक्त कानून- व्यवस्था लव कुमार, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे।

सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कानून- व्यवस्था संबंधी दिशानिर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Route to Eastern Peripheral in view of tractor journey of farmers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे