लाइव न्यूज़ :

रोज वैली धनशोधन मामला: ईडी ने 26.98 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने करोड़ों रुपये के रोज वैली धनशोधन मामले में 26.98 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की हैं।

एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘कुर्क की गई संपत्तियां भूमि, होटल और डिमांड ड्राफ्ट के रूप में हैं, जो ‘रोज वैली ग्रुप ऑफ कंपनीज’ को दिये गये हैं।’ इसमें कहा गया है कि ‘रोज वैली ग्रुप ऑफ कंपनीज’ ने विभिन्न फर्जी योजनाओं को चलाकर भोली-भाली जनता से भारी मात्रा में धन एकत्र किया और पुनर्भुगतान में चूक की।

एजेंसी ने पूर्व में कहा था कि ईडी की जांच में पाया गया है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, महाराष्ट्र, झारखंड और अन्य राज्यों में कई संपत्तियों को ‘‘आम जनता से एकत्र किए गए धन का अवैध रूप से इस्तेमाल करके समूह की विभिन्न कंपनियों के नाम पर अधिग्रहित किया गया था।’’

इस मामले में वह अब तक 1,074 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है।

ईडी ने 2014 में फर्म, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। बाद में उसने कोलकाता में कुंडू को गिरफ्तार कर लिया था।

जांच जारी रहने के बावजूद मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा कई आरोप पत्र दायर किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए