लाइव न्यूज़ :

बेटे के हिरासत में जाने के बाद सांसद रूपा गांगुली ने पीएम मोदी को किया ट्वीट, लिखी ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 09:40 IST

कोलकाता पुलिस का आरोप है कि सांसद रूपा गांगुली का बेटा वह कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए।

Open in App
ठळक मुद्देरूपा गांगुली एक भारतीय अभिनेत्री भी रह चुकी हैं।स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे क्योंकि कार की गति बहुत तेज थी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद रूपा गांगुली के बेटे ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। वह कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश मुखोपाध्याय गोल्फ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को रात को अपनी कार मोड़ रहे थे तभी कार क्लब की दीवार से जा टकराई। 

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे क्योंकि कार की गति बहुत तेज थी। कार का एक हिस्सा टूट गया और चालक उसमें फंस गया। इस घटना के बाद सांसद रूपा गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्विटर पर टैग करते हुये एक ट्वीट किया। गांगुली ने ट्वीट किया, ''मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे... कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए। मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए।'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा, ''न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।'' 

रूपा गांगुली एक भारतीय अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। उन्होंने हिन्दी और बंगाली भाषा में कई फिल्में की है। टेलीविजन के कार्यक्रम महाभारत (1988) में द्रौपदी की भूमिका निभाने के बाद वे लोकप्रिय हुईं थी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां