लाइव न्यूज़ :

जिंदगी में मिली सीख को नयी किताब में साझा करेंगे रोनी स्क्रूवाला

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला अपनी नयी किताब में अपने करियर की कहानियां, नाकामियां और उससे लिए गए व्यक्तिगत सबक के पन्ने खोलेंगे।

‘‘स्किल इट, किल इट : स्ट्रग्ल्स, सैक्रिफाइसेस एंड सक्सेस इन योर लाइफ एंड करियर’’ नाम की इस किताब का विमोचन जुलाई में होगा। इसका प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस ने किया है।

स्क्रूवाला ने कहा कि यह निजी समस्याओं को सुलझाने के इरादे से लिखी किताब नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘इस किताब का उद्देश्य पेशेवर दुनिया पर से पर्दा हटाना है ताकि आपको उन ‘‘अदृश्य’’ कौशलों की जानकारी दी जाए जो वैश्विक कारोबारों, शीर्ष नियोक्ताओं और अग्रणी सीईओ को चाहिए होती है। मैंने अपने करियर की कहानियों, नाकामियों और निजी सीख तथा मैंने अपने आसपास जो देखा, उसे साझा करके ऐसा करने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा कि किताब लिखने से पहले उन्होंने देशभर के 1,000 पेशेवरों से जुड़े समूहों का साक्षात्कार लिया और उनसे बात की। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल करियर के मार्गदर्शन की आवश्यकता से जुड़ा था।

इस किताब में स्क्रूवाला ने पाठकों का उन लोगों से परिचय कराया है जिन्होंने खुद को साबित किया है। इसका मकसद है कि अगर वे कर सकते हैं तो आप भी कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू