लाइव न्यूज़ :

सुशासन को साकार करने में कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण: गहलोत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:44 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय रहा है और इसे साकार करने में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं आमजन को राहत देने के लिए सभी कार्मिक मानवीय दृष्टिकोण तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। गहलोत राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण को भी प्राथमिकता में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं, जिनका लाभ कार्मिकों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कार्मिकों को समय पर वेतन, महंगाई भत्ता एवं पदोन्नति देने के साथ ही, उनकी वाजिब मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया गया है और आगे भी कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

गहलोत ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस की पहली एवं दूसरी लहर में हमारी सरकार ने बेहतरीन प्रबंधन करते हुए जीवन रक्षा का फर्ज निभाया। इस शानदार प्रबंधन में हर वर्ग के साथ-साथ कर्मचारियों की भी बड़ी भूमिका रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ गई है और मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में, हमें पूरी सजगता और सतर्कता बनाए रखनी है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के सभी कर्मचारी संघ समन्वित होकर राज्य सरकार के साथ अपनी उचित मांगों और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर सार्थक चर्चा करें। इससे राज्य सरकार को बेहतर शासन के लिए प्रतिक्रिया मिल सकेगी और कर्मचारियों की समस्याओं का भी समुचित रूप से निस्तारण हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO