लाइव न्यूज़ :

आज के लोकसेवकों के लिेए ‘नियम’ से ज्यादा महत्त्वपूर्ण ‘भूमिका’ : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आज के लोकसेवकों के लिए “नियम” से ज्यादा महत्त्वपूर्ण “भूमिका” है और सरकार का मिशन ‘कर्मयोगी’ यह सुनिश्चित करेगा कि भारतीय नौकरशाही “नियमों की बंदी” न रहे।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत, कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने एक प्रस्ताव पेश किया था जिसे मंत्रिमंडल ने दो सितंबर, 2020 को स्वीकृत किया था जिसके बाद सिविल सेवा क्षमता निर्माण के राष्ट्रीय कार्यक्रम- मिशन कर्मयोगी के लिए रास्ता साफ हुआ है।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, “यह ऐतिहासिक कदम समकालीन भारत की जरूरतों के अनुरूप भारतीय नौकरशाही को नया रूप देने के मकसद से और भारतीय प्रशासनिक सेवाओं को इस तरीके से पुनर्गठित करने का प्रयास है कि प्रत्येक अधिकारी उसे सौंपी गई भूमिका को बेहतर ढंग से निभाने के लिए सुसज्जित, प्रशिक्षित, अद्यतन और उन्मुख रहे, न कि नियमों का बंदी बनकर रह जाए।”

मंत्री को सूचित किया गया कि 46वें एपीपीपीए पाठ्यक्रम में, प्रतिभागियों को उनके ग्रामीण, शहरी और अग्रिम इलाकों के दौरे के तहत गुजरात, सिक्किम, दार्जीलिंग जाने का अवसर मिला और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ने भारत-चीन सीमा विवाद, भारत-पाकिस्तान संबंधों, मिशन कर्मयोगी और नयी शिक्षा नीति आदि के समसमायिक मुद्दों पर विशेष व्याख्यानों एवं वार्ताओं का आयोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण