लाइव न्यूज़ :

रोहतक: किसानों की धमकी के बाद भाजपा नेता के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 जुलाई हरियाणा के रोहतक में भाजपा नेता मनीष ग्रोवर के घर की ओर जा रही सड़क पर पुलिस ने मंगलवार को बैरिकेड लगा दिए, क्योंकि किसानों ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी की कथित घटना को लेकर उनके घर का घेराव करने की धमकी दी है। ग्रोवर ने आरोपों से इनकार किया है।

हिसार से रोहतक पहुंचे किसान पूर्व मंत्री के आवास के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को हांसी से भाजपा के विधायक विनोद भयाना और ग्रोवर ने हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

महिलाओं समेत किसान, भाजपा नेताओं के खिलाफ विश्वविद्यालय के गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस कार में भयाना और ग्रोवर बैठे थे, उसमें सवार एक शख्स ने विश्वविद्यालय के गेट के बाहर महिला प्रदर्शनकारियों की ओर अश्लील इशारे किए।

रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि मुख्य रूप से हिसार के किसान यह कहते हुए जिले में पहुंचे हैं कि वे ग्रोवर के आवास का घेराव करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “क्षेत्र के एसडीएम और हमारे डीएसपी उनसे बातचीत कर रहे हैं। उन्हें यह भी बताया गया है कि ग्रोवर ने कथित घटना के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही स्थल से चले जाएंगे।”

पुलिस ने बताया कि सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के तहत ग्रोवर के घर के पास पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ग्रोवर ने कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनकी कार में बैठे किसी और ने महिला प्रदर्शनकारियों की ओर अश्लील इशारे किए। उन्होंने कहा, “मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हूं जो महिलाओं को बहुत सम्मान देती है। मेरे घर में बहनें, बेटियां और मां हैं। मैं ऐसा (करने की) सोच भी नहीं सकता, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है।”

घटना को लेकर रविवार को किसानों ने भयाना के हांसी स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। पुलिस की मौजूदगी में अपने आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भयाना ने कहा, “न तो मैंने कोई अश्लील इशारे किए और न ही देखा कि ये इशारे किसने किए।” उन्होंने घटना को लेकर अफसोस जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है