लाइव न्यूज़ :

रोहित शेट्टी ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग पूरी की

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:51 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून फिल्मकार रोहित शेट्टी ने ने अपने रिएलटी-शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली और कोविड-19 के कहर के बीच शूटिंग करने का ‘‘साहस’’ दिखाने के लिए शो से जुड़े सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है।

‘कलर्स’ चैनल के इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की गई है। रोहित इस शो के प्रस्तोता हैं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि शो की शूटिंग 42 दिन में पूरी की गई।

शेट्टी ने लिखा, ‘‘ यह सीजन बेहद खास था। जब पूरी दुनिया डर के साये में थी, तब शो से जुड़े सभी लोगों...शूटिंग के काम से जुड़े सदस्य, कलर्स के दल, स्टंट टीम और प्रतिभागियों ने बहुत साहस एवं प्रतिबद्धता दिखाई, जिस वजह से ही तमाम कठिनाइयों के बावजूद यह सीजन मुमकिन हो पाया। मैं सच में खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं बिना किसी परेशानी के इस सीजन की शूटिंग पूरी हो गई।’’

इस सीजन में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल