लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत गोलीबारी: गैंगस्टर गोगी के सहयोगी का पेशी के दौरान सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली में रोहिणी अदालत परिसर में गत सितंबर में मारे गए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के एक सहयोगी ने जेल से अदालत परिसर जाने के दौरान ‘‘अत्यधिक उच्च जोखिम वाली सुरक्षा’’ और सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अदालत का रुख किया है।

वकीलों के वेश में दो हमलावरों ने अदालत कक्ष के अंदर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जहां इस साल 24 सितंबर को उसके खिलाफ हत्या के एक मामले की सुनवाई चल रही थी। इसके बाद दोनों हमलावर पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे।

रोहित मोई भी उसी मामले में आरोपी है जिसमें गोगी को अदालत के समक्ष पेश किया गया था। उसने एक अर्जी दायर करके ‘‘जेल से अदालत परिसर जाने के दौरान बहुत उच्च जोखिम वाली सुरक्षा और सुरक्षा में वृद्धि’’ की अनुमति मांगी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने 22 नवंबर को एक आदेश में जेल अधीक्षक को अगले आदेश तक केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस से मामले में आरोपी को पेश करने का निर्देश दिया था।

न्यायाधीश ने आगे कहा कि दिल्ली सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के उनके अनुरोध पर विचार करने के लिए एक पत्र लिखा गया है।

एएसजे आनंद ने कहा, ‘‘डीसीपी, तीसरी बटालियन, दिल्ली सशस्त्र पुलिस के कार्यालय से कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके लिए अनुपालन रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।’’

यह निर्देश जेल अधिकारियों द्वारा स्थिति रिपोर्ट दायर करने के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा कि मोई एक उच्च जोखिम वाली श्रेणी का विचाराधीन कैदी है और वर्तमान में उच्च जोखिम वाले वार्ड में बंद है।

इस मुद्दे के अलावा, न्यायाधीश ने पुलिस को सुनवाई की अगली तारीख पर गोगी का मृत्यु प्रमाणपत्र पेश करने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू