लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत गोलीबारी : गैंगस्टर गोगी की हत्या में कई लोगों की मदद ली गई

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर रोहिणी अदालत में हुई गोलीबारी के मामले में दाखिल आरोपपत्र से पता चलता है कि गैंगस्टर गोगी की हत्या की योजना को कैसे जेल से अंजाम दिया गया था। इसमें इस बात का जिक्र है कि किस तरह से अदालत के कामकाज के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कानून के एक छात्र की मदद ली गई और किस तरह से सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।

दो हमलावरों ने वकील के भेष में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर 24 सितंबर को अदालत कक्ष में गोलीबारी की थी जहां उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के एक मामले की सुनवाई चल रही थी। विरोधी गैंग के दोनों हमलावरों को पुलिस ने त्वरित मुठभेड़ में मार गिराया।

दिल्ली पुलिस ने 122 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है जिसमें मारे गए दोनों हमलावरों सहित सात लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपपत्र से खुलासा होता है कि गोगी की हत्या की योजना अगस्त 2021 में शुरू हुई और इसे अंजाम देने के लिए कई लोगों की मदद ली गई।

पुलिस ने सुनील बालियान उर्फ टिल्लू, नवीन डबास उर्फ बाली, उमंग यादव, विनय यादव, आशीष कुमार को मामले में आरोपित किया है। मारे गए हमलावर राहुल एवं जयदीप के खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने 17 दिसंबर को दाखिल आरोपपत्र में कहा है कि मारे गए हमलावरों ने ‘‘पूर्व नियोजित गहरे आपराधिक षड्यंत्र’’ के तहत गोगी की हत्या की। आरोपपत्र के मुताबिक इसकी योजना मंडोली जेल से आरोपी टिल्लू एवं उसके सहयोगियों ने बनाई थी।

अंतिम रिपोर्ट के अनुसार मामले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता टिल्लू ने कथित हत्या योजना को व्हाट्सएप कॉल से अंजाम दिया और जेल प्रकोष्ठ में लगे टीवी पर गोगी की हत्या की खबर देखी।

टिल्लू के खुलासे वाले बयान के मुताबिक उसने पुरानी दुश्मनी के कारण गोगी की हत्या की। उसने कहा कि गोगी ने उसके एक पुराने मित्र एवं गिरोह के कई सदस्यों की हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह