लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत गोलीबारी: दिल्ली की जिला अदालतों में सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उससे अधिकारियों को यहां जिला अदालतों में जरूरी सुरक्षा उपाय करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

दिल्ली में रोहिणी अदालत कक्ष के अंदर एक दिन पहले हुई गोलीबारी में तीन गैंगस्टरों के मारे जाने और एक विधि प्रशिक्षु के घायल होने के बाद यह याचिका दायर की गई।

एक महिला वकील द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि वह वर्षों से दिल्ली की विभिन्न अदालतों में वकालत कर रही हैं, लेकिन वहां जाना उनके और हजारों अन्य वकीलों के लिए असुरक्षित हो गया है क्योंकि वे गैंगस्टरों की आपसी रंजिश की चपेट में आ जाते हैं।

याचिकाकर्ता दीपा जोसेफ ने यह भी कहा, ‘‘यह दुखद है कि एक युवा वकील भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। अदालत के अंदर गोलीबारी एक बार फिर से न्यायाधीशों, वकीलों और वादियों की दिल्ली में जिला अदालतों के अंदर सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है। ’’

याचिका के जरिए दिल्ली पुलिस और बार काउंसिल ऑफ दिल्ली को अदालत प्रवेश द्वार पर सभी पुलिसकर्मियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिचय पत्र की जांच करें।

शुक्रवार को,प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना पर गहरी चिंता जतायी और इस बारे में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल से बात की तथा उन्हें अदालत का कामकाज प्रभावित नहीं होने देने को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और बार, दोनों से बातचीत करने की सलाह दी थी।

इस बीच, वकीलों के एक समूह ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पटेल को एक पत्र भेज कर यहां जिला अदालतों में सुरक्षा प्रबंधों के मुद्दे पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा