रोहिणी अदालत गोलीबारी: दिल्ली पुलिस प्रमुख ने घटनास्थल का दौरा किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:01 IST2021-09-26T19:01:26+5:302021-09-26T19:01:26+5:30

Rohini court firing: Delhi Police chief visits the spot | रोहिणी अदालत गोलीबारी: दिल्ली पुलिस प्रमुख ने घटनास्थल का दौरा किया

रोहिणी अदालत गोलीबारी: दिल्ली पुलिस प्रमुख ने घटनास्थल का दौरा किया

नयी दिल्ली, 26 सितंबर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को यहां रोहिणी अदालत का दौरा किया। दो दिन पहले ही अदालत कक्ष में की गई गोलीबारी में तीन गैंगस्टर मारे गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रमुख ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, घटना की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम भी घटनास्थल का फिर से निरीक्षण करने के लिए अदालत कक्ष गई है।

रोहिणी अदालत के एक कक्ष में शुक्रवार को की गई गोलीबारी में जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी और दो हमलावर मारे गए। वीडियो फुटेज ने व्यवस्था में सुरक्षा खामियों को उजागर किया है। इनमें दिख रहा है कि अदालत कक्ष संख्या 207 के अंदर से गोलीबारी की आवाज़ आने पर पुलिस कर्मी और वकील भाग रहे हैं।

उत्तरी रेंज के पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rohini court firing: Delhi Police chief visits the spot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे