लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत गोलीबारी मामला: वकीलों ने जांच की मांग की, कार्य बहिष्कार का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर दिल्ली की रोहिणी अदालत में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर अधिवक्ता संगठनों ने जांच की मांग की और राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात जिला अदालत परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की पुन: समीक्षा किए जाने की मांग के साथ शनिवार को कार्य का बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस घटना में एक गैंगस्टर समेत तीन लोग मारे गए हैं।

दिल्ली में सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने शनिवार को कार्य बहिष्कार का आह्वान किया और कहा कि वह आगे के कदमों को लेकर सोमवार को होने वाली बैठक में फैसला करेंगे।

दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव एन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि पुलिस अपने कर्तव्य निर्वहन में ''लापरवाह'' रही।

उन्होंने कहा, '' इस घटना की तह तक जाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है। इसने सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। कैसे कोई बंदूक ना केवल परिसर में बल्कि अदालत कक्ष में लेकर आ सकता है?''

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष राकेश सहरावत ने कहा, '' आज जो घटना हुई, उससे अधिक शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता।''

उन्होंने कहा कि बार संगठनों ने पुलिस से अनुरोध किया है कि अदालत परिसर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सहरावत ने कहा, '' हम कल पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने जा रहे हैं और उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराएंगे। वकील और न्यायाधीशों समेत कोई भी सुरक्षित नहीं है। अगर अदालत परिसर के भीतर लोगों की सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठाए गए तो हम अपनी हड़ताल को विस्तार देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू