लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत गोलीबारी मामला: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नवीन बल्ली को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 01:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने रोहिणी अदालत में गोली मारकर जितेंद्र गोगी की हत्या किए जाने के मामले में पूछताछ के लिए जेल में बंद गैंगस्टर नवीन बल्ली को दो दिन के लिए अपनी हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले अपराध शाखा ने जेल में बंद एक अन्य गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की थी।

ताजपुरिया और बल्ली को मंडोली जेल नंबर 15 में रखा गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि ताजपुरिया तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद वापस जेल लौट गया है।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब बल्ली को जेल के अंदर पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को रोहिणी अदालत में हुई गोलीबारी के पीछे ताजपुरिया प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है।

जेल में बंद अलग-अलग गिरोहों के प्रमुख गैंगस्टर सुनील राठी और नवीन बल्ली की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

वकीलों के वेश में दो हमलावरों ने रोहिणी अदालत के अंदर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हमलावर पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे।

मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ था कि ताजपुरिया ने गोगी को मारने का फोन पर निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह