लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत गोलीबारी : आप ने बताया बड़ी सुरक्षा चूक

By भाषा | Updated: September 25, 2021 00:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की रोहिणी अदालत में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक करार देते हुए उच्च न्यायालय से इस मामले का संज्ञान लेने और दिल्ली पुलिस प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेता नीलकांत बक्शी ने कहा कि आप को सत्ताधारी दल होने के नाते इस तरह की संवेदनशील घटना पर संयम रखना चाहिए और किसी प्रकार की राजनीति करने से बचना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा, “दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर की गई त्वरित कार्रवाई ने किसी भी नागरिक को नुकसान होने से बचा लिया, जिसकी आप और उसके नेताओं को सराहना करनी चाहिए।”

रोहिणी अदालत में शुक्रवार को वकील के वेश में आये दो हमलावरों ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की तत्परता से की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए।

गोलीबारी के वीडियो फुटेज में दिख रहे दो हमलावर प्रतिद्वंद्वी गिरोह से थे, जिसमें गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कोई और हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस ने कहा कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष संख्या 207 लाया गया और वकीलों की पोशाक में आए दो गैंगस्टरों ने उस पर गोलियां चला दीं।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “यह एक बड़ी सुरक्षा चूक है, खासकर जब पुलिस को पहले से ही सूचना थी कि अपराधियों के बीच गोलीबारी हो सकती है।”

भारद्वाज ने कहा, “केंद्र ने सभी नियमों को दरकिनार कर अपने पसंदीदा अधिकारी राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस के आयुक्त के रूप में नियुक्त किया। उच्च न्यायालय को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और शीर्ष पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू