लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत धमाका : पुलिस उस समय परिसर में मौजूद लोगों से कर रही पूछताछ

By भाषा | Updated: December 12, 2021 00:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली पुलिस यहां रोहिणी अदालत परिसर के एक अदालत कक्ष में बृहस्पतिवार को हुए कम क्षमता के धमाके के सिलसिले में उस समय परिसर में मौजूद रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की रही है कि अदालत कक्ष में बैग किसने रखा। इस बात की भी जांच की जा रही है कि सफेद पाउडर कहां से खरीदा गया। पुलिस इस मामले की जांच संभावित आतंकवादी हमले के कोण से भी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि वह अदालत परिसर में मौजूद सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है और उस समय मौके पर मौजूद रहे लोगों से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि मौके से बरामद पाउडर अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत हो रहा है और उसे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को दे दिया गया है जो इसकी विस्तृत जांच करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल