लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत विस्फोट मामला : डीआरडीओ वैज्ञानिक गिरफ्तार, पड़ोसी को मारने की थी योजना

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में यहां रोहिणी जिला अदालत के भीतर कम तीव्रता के विस्फोट के मामले में डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने पड़ोसी को मारने के लिए यह धमाका किया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि नौ दिसंबर को अदालत कक्ष संख्या 102 के भीतर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया (47) के रूप में की गयी है। उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि कटारिया ने अदालत कक्ष में एक टिफिन के भीतर विस्फोटक रखा था क्योंकि वह अपने पड़ोसी को मारना चाहता था, जो एक वकील है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी दो बैग के साथ सुबह नौ बजकर 33 मिनट पर अदालत में घुसा और एक बैग उसने अदालत कक्ष में ही छोड़ दिया। इसके बाद वह 10 बजकर 35 मिनट पर अदालत परिसर से बाहर निकल गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज करा रखे हैं। वे पड़ोसी हैं और एक ही इमारत में रहते हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कटारिया को वकील से रंजिश थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह